• Home
  • News
  • Uttarakhand Today: शराब की ओवररेटिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, एसडीएम ने दुकान पर मारा छापा
Uttarakhand Today

Uttarakhand Today: शराब की ओवररेटिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, एसडीएम ने दुकान पर मारा छापा

Uttarakhand Today: क्षेत्र में शराब की दुकानों पर MRP से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट नवाजिश खालिक ने मंगलवार को भीमताल में एक शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया।

Uttarakhand Today

निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूलने की शिकायत सही पाई गई। जांच में यह भी पता चला कि संबंधित दुकान में स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं था। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं से कार्ड भुगतान के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

एसडीएम खालिक ने मौके पर ही दुकान संचालकों से जवाब मांगा और कहा कि इस संबंध में पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को भेजी जाएगी। साथ ही आबकारी विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि उपभोक्ताओं से एमआरपी से अधिक कीमत वसूलना कानूनी अपराध है और यदि भविष्य में ऐसी कोई शिकायत मिली तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा अवैध वसूली में लिप्त दुकानों को स्पष्ट संदेश है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
2 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top