• Home
  • News
  • Uttarakhand Today News: मानसून का कहर, उत्तरकाशी में कच्चा मकान गिरा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Uttarakhand Today News

Uttarakhand Today News: मानसून का कहर, उत्तरकाशी में कच्चा मकान गिरा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Uttarakhand Today News: उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देते ही अलग-अलग जगहों से हादसों की खबरें आ रही हैं। अब उत्तरकाशी के राजस्व गांव ओडटा के मोरा तोक स्थित गुज्जर बस्ती में भीषण हादसा हुआ। इसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पाकर राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Uttarakhand Today News

मानसून का कहर: शुक्रवार रात करीब दो बजे गुलाम हुसैन के रिहायशी मकान की दीवार अचानक ढह गई। मकान के अंदर सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उसकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और 10 माह की बेटी सलमा के रूप में हुई है।

इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

दीवार गिरने से हुआ हादसा: तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि की और बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है,

लेकिन इलाके में हाल ही में हुई भारी बारिश या घर की हालत को संभावित कारक के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। गुलाम हुसैन कच्चे मकान में रह रहा था, जो हादसे का शिकार हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top