• Home
  • News
  • Uttarakhand Today News: इश्क़ के नाम पर करते थे ठगी — शातिर युवती और उसका साथी गिरफ्तार
शातिर युवती और उसका साथी गिरफ्तार

Uttarakhand Today News: इश्क़ के नाम पर करते थे ठगी — शातिर युवती और उसका साथी गिरफ्तार

प्रेमजाल में फंसाकर करती थी ब्लैकमेल, साथी के साथ मिलकर कई लोगों को बना चुकी है शिकार

Uttarakhand के पौड़ी गढ़वाल में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो पहले लोगों को प्रेमजाल में फंसाता था और फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर युवती और उसके साथी युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं।

यह भी जाने Uttarakhand कैबिनेट बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जाने क्या है कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले…

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि रविवार को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक महिला और उसका मित्र उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर जबरन वसूली कर रहे हैं। इस पर कोटद्वार कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के लिए गठित पुलिस और सीआईयू टीम ने दोनों आरोपियों नवजोत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी ताहारपुर, थाना नजीबाबाद और निधि शर्मा पुत्री हुकम सिंह निवासी ग्राम प्रेमपुरी, थाना मंडावली, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी जाने Manoj Dey New Car: Mercedes glc 300 देखिये कितने की है ये कार! मनोज देय के पिता करते थे साइकिल पंचर बनाने का काम

एसपी ने बताया कि आरोपी निधि शर्मा सड़कों पर वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती थी और उनसे दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाती थी। इसके बाद वह उन्हें सुनसान कमरे में ले जाती, जहां कुछ देर में उसका साथी नवजोत वहां पहुंचता और दोनों की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता और इसके बाद पीड़ित से मोटी रकम की मांग की जाती थी।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी बेहद शातिर हैं और अब तक कई लोगों को इसी तरह ब्लैकमेल कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और संभावना है कि इनसे कई और खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी को इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top