• Home
  • News
  • Uttarakhand: रोज़गार की तलाश में दिल्ली पंहुचा पहाड़ का बेटा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया
Delhi Turning Point Hotel Murder

Uttarakhand: रोज़गार की तलाश में दिल्ली पंहुचा पहाड़ का बेटा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया

Uttarakhand: दिल्ली में एक बार फिर उत्तराखंड के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रोजगार की तलाश में पहाड़ छोड़कर दिल्ली आए और नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के ऊंचाकोट मल्ला गांव के निवासी प्रेमचंद की टर्निंग प्वाइंट होटल में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह घटना कल रात करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, प्रेमचंद का होटल में काम करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी अखिलेश नाम के एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अखिलेश ने प्रेमचंद के सीने में कई बार चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

जैसे ही प्रेमचंद की मौत की खबर उनके गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में मातम पसरा है। प्रेमचंद की पत्नी और दो छोटे बच्चे अब बेसहारा हैं।

गांव के लोगो का कहना हैं कि प्रेमचंद एक मेहनती और ईमानदार युवक था, जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए दिल्ली में एक होटल में काम करने गया था।

रोशन रतूड़ी ने जताया दुख, उठाई न्याय की मांग

उत्तराखंड के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता रोशन रतूड़ी ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा: यह बहुत दुखद समाचार है। उत्तराखंड के एक और होटल व्यवसायी की दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

रतूड़ी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

दिल्ली पुलिस ने तुरंत आरोपी अखिलेश को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जाँच में पता चला कि दोनों के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

यह पहली बार नहीं है जब उत्तराखंड का कोई युवा रोज़गार की तलाश में घर छोड़कर अपनी जान गंवा बैठा हो। रोज़गार की कमी और सीमित अवसरों के कारण कई पहाड़ी युवा शहरों में काम करने को मजबूर हैं। लेकिन इन युवाओं की कड़ी मेहनत और संघर्ष अक्सर दुखद कहानियों में तब्दील हो जाता है। प्रेमचंद की हत्या ने एक बार फिर इस बात को उजागर किया है कि पहाड़ के लोग आज भी अपनी ज़िंदगी और रोज़ी-रोटी, दोनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • 📆 🚀 Quick Deposit: 2.1 Bitcoin sent. Confirm here >> https://graph.org/Get-your-BTC-09-04?hs=2f8645db00f1cea2d7b98a07ac865345& 📆 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    nv7k2u

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top