• Home
  • News
  • Udham Singh Nagar में बदमाशों का बेखौफ खेल: पेट्रोल पंपों से लूटे 1.27 लाख रुपये, CCTV वीडियो आया सामने
CCTV वीडियो आया सामने

Udham Singh Nagar में बदमाशों का बेखौफ खेल: पेट्रोल पंपों से लूटे 1.27 लाख रुपये, CCTV वीडियो आया सामने

Udham Singh Nagar: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार देर रात पेट्रोल पंपों पर हमला कर लूट की दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। किच्छा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने करीब 80 हजार रुपये और खटीमा थाना क्षेत्र के झनकट इलाके में 47 हजार रुपये लूट लिए। दोनों ही घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी जाने Fantasy Expert Anurag Dwivedi पर YouTube का बड़ा एक्शन, 1500 से ज्यादा विडियो हटाई…

किच्छा क्षेत्र में रुद्रपुर रोड स्थित मां फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर रात करीब साढ़े 11 बजे दो बाइकों पर सवार होकर छह बदमाश पहुंचे। दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन ओवैस और अजय को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और कैश काउंटर से करीब 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना cctv कैमरे में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

ये भी जाने Honeygain App Se Paise Kaise Kamaye, Internet Data Sell and Earn

उधर, खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट इलाके में भी शनिवार रात लूट की वारदात हुई। झनकट स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप पर दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने महज 42 सेकेंड में तमंचे के बल पर सेल्समैन से 47 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

पेट्रोल पंप मालिक बलविंदर सिंह के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के पहनावे से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाके के हो सकते हैं। खटीमा कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है और जल्द ही खुलासे का दावा किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top