रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर चिकित्सा पेशे की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वहीं घटना के बाद से अस्पताल बंद और डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ फरार बताया जा रहा है।
पीड़िता के अनुसार, स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उसे मंगलौर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान, आरोपी डॉक्टर रिजवान ने उसके पति को बहार भेज दिया और फिर उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया! युवती ने बताया कि इस घटना से वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई है।
ये भी जाने: उत्तराखंड नर्सिंग भर्ती परीक्षा को लेकर पर बवाल, अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा
घटना के बाद, युवती ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलने पर, परिवार अस्पताल गया और विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ भी अस्पताल के बाहर जमा हो गई, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई।
बढ़ते हंगामे को देखते हुए आरोपी डॉक्टर और अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने अस्पताल बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। इससे जनता का आक्रोश और भड़क उठा। सूचना मिलने पर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। अस्पताल से संबंधित सभी दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है और आरोपी डॉक्टर को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
ये भी जाने: सिडकुल से लौट रही युवती से दुष्कर्म, 24 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा भी पुलिस हिरासत में!
पुलिस का यह भी कहना है कि पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा और दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगो मै बेहद आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि मरीज़ तो भगवान भरोसे अस्पतालों में जाते हैं, लेकिन अगर ऐसी जगहों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बेहद चिंताजनक बात है। आम जनता ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि निजी अस्पतालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए।
- Voter ID Online Download: घर बैठे डाउनलोड करें अपना Voter ID Card सिर्फ 2 मिनट में!
- Agniveer Marriage Rule 2026: शादी करने पर स्थायी सेना नौकरी खतरे में, युवाओं में बड़ी चिंता










