• Home
  • News
  • Rudraprayag Accident: चारधाम यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 10 लापता, बचाव अभियान जारी
Rudraprayag Accident

Rudraprayag Accident: चारधाम यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 10 लापता, बचाव अभियान जारी

Rudraprayag Accident: आज सुबह रुद्रप्रयाग जिले में एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार धाम यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों से भरी एक बस स्टेट बैंक मोड़, घोलथीर के पास अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गहरी खाई में गिर गई और सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी।

Rudraprayag Accident

31 सीटों वाली यह बस (संख्या UK08 PA 7444) आज सुबह करीब 8:00 बजे रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ के लिए रवाना हुई थी। बस में ड्राइवर और राजस्थान के उदयपुर और गुजरात से आए सोनी परिवार के सदस्यों समेत कुल 20 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाई। दुर्घटना के दौरान कुछ व्यक्ति जो कि छिटक गये थे, जिन्हें बचाव दल द्वारा सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया गया तथा प्राथमिक उपचार के लिए रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल भेजा गया।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार:

  • कुल यात्री: 20 (ड्राइवर सहित)
  • घायल: 08 (जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है)
  • मृतक: 02
  • लापता: 10 (जिनकी तलाश युद्ध स्तर पर चल रही है)

अभी तक नदी में बहे यात्रियों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। गोताखोरों और रस्सियों की मदद से बचाव कार्य चलाया जा रहा है। प्रशासन ड्रोन और नावों की भी मदद ले रहा है।

जिला प्रशासन ने सभी स्थानीय लोगों और मीडिया से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी ही प्रसारित करें। दुर्घटना की जांच और राहत कार्य में तेजी लाई जा रही है।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सतर्कता और सावधानी की आवश्यकता को उजागर किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top