लालकुआं: महंगाई से जूझ रहे आम लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने अपने लोकप्रिय डेयरी उत्पादों की कीमतें कम करने का फैसला किया है। इस कदम से अब मक्खन, घी, पनीर और चीज़ जैसे ज़रूरी उत्पाद सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे।
यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपभोक्ता कल्याण संदेश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन के साथ ही राज्य के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशों के बाद लिया गया। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 22 सितंबर से GST की दर 12% से घटाकर 5% कर दी है। इससे उपभोक्ताओं को दोहरी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Youtuber Sourav Joshi को मिली जान से मारने की धमकी! मांगे 5 करोड़
नई कीमतें इस प्रकार हैं
- मक्खन टिक्की 15 ग्राम: ₹15 से घटाकर ₹10
- 100 ग्राम मक्खन: ₹58 से घटकर ₹55
- 500 ग्राम मक्खन: ₹285 से घटाकर ₹275
- 1000 ML आंचल घी: ₹630 से घटाकर ₹610
- 500 ML आंचल घी: ₹320 से ₹310
- पनीर और चीज़: 3 रुपये से 70 रुपये तक की छूट
उपभोक्ताओं ने स्वागत किया
लालकुआं की एक गृहिणी ने बताया कि मक्खन और घी हर घर की रोज़मर्रा की ज़रूरत है। अब इनके दाम कम होने से घर का बजट चलाना आसान हो जाएगा। लोगों का कहना है कि आंचल के उत्पाद पहले से ही अपनी गुणवत्ता और शुद्धता के लिए जाने जाते हैं और अब कीमतों में कमी होने से ये आम आदमी की पहुंच में और भी आसानी से आ जाएंगे।
सरकार और संघ का उद्देश्य
डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है, बल्कि दूध उत्पादों की खपत को बढ़ावा देना भी है। आंचल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने भी स्पष्ट किया कि संघ भविष्य में भी समय-समय पर उपभोक्ताओं के हित में ऐसे कदम उठाता रहेगा, जिससे दुग्ध समितियों को भी लाभ मिलेगा।
आंचल डेयरी यूनियन का यह फैसला उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत है। महंगाई के इस दौर में मक्खन, घी और पनीर जैसे ज़रूरी उत्पादों की कीमतों में कमी हर घर के लिए खुशखबरी है। इस पहल से राज्य में दूध और दुग्ध उत्पादों की खपत और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें :










