• Home
  • News
  • Nainital Breaking News: सीमाएं बंद, चौबीसों घंटे निगरानी, नैनीताल में कर्फ्यू सा माहौल..
नैनीताल में कर्फ्यू सा माहौल

Nainital Breaking News: सीमाएं बंद, चौबीसों घंटे निगरानी, नैनीताल में कर्फ्यू सा माहौल..

Nainital Breaking News: मल्लीताल क्षेत्र में 30 अप्रैल को हुए सांप्रदायिक संघर्ष के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी वंदना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं और 24 घंटे पुलिस चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। साथ ही नैनीताल में प्रवेश करने वाले हर संदिग्ध से गहन पूछताछ की जाएगी।

प्रशासन ने सभी संवेदनशील स्थानों पर दिन-रात गश्ती अभियान चलाने और फ्लैग मार्च आयोजित करने को कहा है, ताकि आम जनता में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत हो और असामाजिक तत्वों में भय बना रहे। जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नमाज स्थलों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

ये भी जाने Manoj Dey New Car: Mercedes glc 300 देखिये कितने की है ये कार! मनोज देय के पिता करते थे साइकिल पंचर बनाने का काम

सोशल मीडिया पर भी नजरे

Nainital Today: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाहों और नफरत फैलाने वाले वीडियो पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस क्रम में संबंधित मजिस्ट्रेट व्यापारियों एवं धार्मिक संगठनों से संवाद कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

पर्यटकों की सुरक्षा भी प्राथमिकता

पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्षम पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे। दोपहिया वाहनों की भी गहन जांच की जाएगी। इसके अलावा उप जिला मजिस्ट्रेट और परिवहन विभाग को शहर में चल रही टैक्सियों, बाइकों और ठेलों के सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिक्रमण और फर्जी आवंटन पर कार्रवाई के आदेश

नगर पालिका द्वारा आवंटित दुकानों व मकानों को नियम विरुद्ध अधिक किराए पर दिए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। यदि आवंटन की शर्तों में बदलाव किया गया है और इससे सरकारी राजस्व को हानि हुई है तो ऐसे आवंटन तत्काल निरस्त किए जाएंगे।

जिला विकास प्राधिकरण को पूर्व में चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान को पुनः शुरू करने तथा अवैध निर्माण के मामलों की सुनवाई 15 दिन के भीतर पूरी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top