• Home
  • News
  • नैनीताल बड़ी खबर: जंगल से निकल आया मौत का खतरा, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल-आंगनवाड़ी बंद
Nainital School Holiday News

नैनीताल बड़ी खबर: जंगल से निकल आया मौत का खतरा, बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल-आंगनवाड़ी बंद

नैनीताल: जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में मनुष्यों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष ने प्रशासन के लिए एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ विकास खंडों से लगातार जंगली जानवरों द्वारा आदमखोरी की खबरें आ रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है।

इन दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में बच्चों को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंचने के लिए जंगलों, सुनसान रास्तों और पगडंडियों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसी स्थिति में, वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही छोटे बच्चों और स्कूली छात्रों के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है।

जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ विकास खंडों में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में 19 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि इस अवधि के दौरान किसी भी बच्चे को स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र में न बुलाया जाए। संबंधित विभागों और स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें समन्वय में लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही आगे के फैसले लिए जाएंगे। इसके लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top