• Home
  • News
  • Mussoorie Accident : सेल्फी लेते समय पलटी कार, बचाव दल ने समय रहते बचाई 6 लोगों की जान
Mussoorie Accident

Mussoorie Accident : सेल्फी लेते समय पलटी कार, बचाव दल ने समय रहते बचाई 6 लोगों की जान

Mussoorie Accident : मसूरी-राजपुर ट्रेक रूट पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार छह पर्यटक बाल-बाल बच गए। हादसे की वजह सेल्फी लेते समय बरती गई लापरवाही बताई जा रही है।

Mussoorie Accident

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बचाव दल ने समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। भारी बारिश के बीच राजपुर पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में गिरे 6 लोगों को बचा लिया। उन्हें 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का उपचार किया गया।

रविवार दोपहर को रुड़की से छह पर्यटक राजपुर-झड़ीपानी ट्रेक रूट की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक खूबसूरत घाटी देखकर सभी रुक गए। सभी ने सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर ली और सेल्फी और फोटो खींचने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान कार का चालक भी बाहर आ गया और वाहन का हैंडब्रेक ठीक से नहीं लगा था। सेल्फी लेने के बाद सभी छह लोग कार में बैठ गए, तभी कार धीरे-धीरे सरकने लगी और देखते ही देखते खाई की ओर बढ़ गई इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई और वहां झाड़ियों में फंस गई।जिससे कार में बैठे छह लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

सीओ मसूरी मनोज असवाल ने बताया कि कार में बैठे सभी छह लोग सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए राजपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जल्द ही इस ट्रेक मार्ग पर चेतावनी संकेत, बैरिकेड्स और सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे।

राजपुर प्रशासन और यातायात विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और पर्यटकों से ट्रैकिंग और ड्राइविंग के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है। खास तौर पर ऊंचाई पर फोटो या सेल्फी लेने के लिए सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करें। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह ट्रेक रूट हाल ही में पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम अभी भी नाकाफी हैं। पहले भी कई बार गाड़ियां सड़क से फिसलती देखी गई हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थाई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top