• Home
  • News
  • दीपावली से पहले हल्द्वानी में बड़ी छापेमारी! 1200 किलो पटाखे जब्त, दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू
Diwali news haldwani

दीपावली से पहले हल्द्वानी में बड़ी छापेमारी! 1200 किलो पटाखे जब्त, दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू

हल्द्वानी: दीपावली से पहले प्रशासन ने पटाखों की दुकानों और गोदामों पर सख्ती शुरू कर दी है। नैनीताल के जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित एक संयुक्त निरीक्षण दल ने शुक्रवार को हल्द्वानी क्षेत्र में कई पटाखों की दुकानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

निरीक्षण के दौरान, देवलचौड़ क्षेत्र में एक लाइसेंसधारी दुकानदार द्वारा लगभग 1200 किलोग्राम पटाखों का अवैध भंडारण पाया गया। टीम ने तत्काल मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध गोदाम को सील कर दिया। इसके अलावा एक अन्य दुकानदार की दुकान पर निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे पाए गए, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त निरीक्षण दल में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल शाह और मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी गौरव करियर शामिल थे उनके साथ तहसीलदार कुलदीप पांडे, अग्निशमन अधिकारी बिंदर पाल सिंह और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद थी।

टीम ने बताया कि यह कार्रवाई विस्फोटक नियम, 2008 और अग्नि सुरक्षा प्रावधानों के तहत की गई। संबंधित दुकानदारों को लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि दीपावली के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • 8sbetapp says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    I gotta say, 8sbetapp is pretty solid. The mobile app is super convenient, and they have a surprisingly good selection of sports betting options. Give 8sbetapp a try if you like betting on the go.

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top