• Home
  • News
  • लालकुआं: ग्रामीणों ने कार में बैठे युवक-युवती को घेरा! पुलिस पहुंची तो खुली सच्चाई
लालकुआं समाचार

लालकुआं: ग्रामीणों ने कार में बैठे युवक-युवती को घेरा! पुलिस पहुंची तो खुली सच्चाई

लालकुआं: हल्दूचौड़ क्षेत्र के बच्ची नवाड़ गांव में मंगलवार शाम एक अनोखा मामला सामने आया। करीब एक घंटे से सड़क किनारे खड़ी कार में युवक-युवती को बैठे देख ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए और स्थिति बिगड़ने लगी।

लालकुआं समाचार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और दोनों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हल्दूचौड़ थाने ले गई। लेकिन, वहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों के परिजनों को थाने बुलाया।

युवक-युवती की पहचान और मामला

जांच में पता चला कि युवक बहेड़ी का रहने वाला है और रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करता है, जबकि युवती अल्मोड़ा की रहने वाली है और फिलहाल हल्दूचौड़ में अपने रिश्तेदारों के घर पर थी। दोनों सिडकुल में मिले और कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने इसे गलत समझ लिया और विवाद खड़ा कर दिया।

पुलिस ने युवक का नियमानुसार चालान कर दिया, जबकि युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।यह घटना देर रात तक पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

यह भी पढ़ें :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • jili999casino says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    Yo, jili999casino’s got that old-school casino vibe online. Some cool Jili games, especially the slots. Bonuses are okay. Give it a crack and see if you can hit that jackpot! jili999casino

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top