• Home
  • News
  • Lalkuan Today News: अंधेरे में अवैध खनन का खेल खत्म गौला नदी से 400 कुंतल रेत लेकर आ रहा डंपर पकड़ा, चालक फरार
gola nadi

Lalkuan Today News: अंधेरे में अवैध खनन का खेल खत्म गौला नदी से 400 कुंतल रेत लेकर आ रहा डंपर पकड़ा, चालक फरार

Lalkuan Today News: तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह गौला नदी से रेत लेकर आ रहे एक हाइवा डंपर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गश्त के दौरान की गई।

gola nadi

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:45 बजे शहीद स्मारक के पास गश्त कर रही वन विभाग की टीम को एक संदिग्ध हाइवा डंपर दिखाई दिया। टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से आईटीबीपी रोड की ओर भगाने की कोशिश की। सतर्क वन विभाग की टीम ने तुरंत पीछा किया और करीब एक किलोमीटर बाद वाहन को पकड़ लिया।

ये भी जाने RCB WIN IPL 2025: 18 साल का इंतजार खत्म Royal Challengers Bangalore ने IPL 2025 में रचा इतिहास

वाहन संख्या UK06CC-0869 की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 400 कुंतल अवैध रेत पाई गई। वाहन में किसी भी खनिज के उत्खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। डम्पर को सीज कर डॉली रेंज परिसर में खड़ा करा दिया गया है। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान की जा रही है। वन विभाग ने अज्ञात वाहन मालिक और चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे ऑपरेशन में वन दरोगा दीप चंद्र आर्य, संदीप सूंठा और वन रक्षक भुवन चंद्र तिवारी, नीरज रावत, भुवन सिंह और भगत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी जाने बिन्दुखत्ता और लालकुआं में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक क्लीनिक सील

वन विभाग की यह तत्परता न केवल अवैध खनन के खिलाफ एक कड़ा संदेश देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
4 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top