• Home
  • News
  • Lalkuan Today : लालकुआं के आरव सिंह ने सेल्फ स्टडी से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में किया कमाल
Aarav Singh

Lalkuan Today : लालकुआं के आरव सिंह ने सेल्फ स्टडी से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में किया कमाल

Lalkuan Today : “मेहनत का फल मीठा होता है” – इस कहावत को सही साबित किया है लालकुआं स्थित 25 एकड़ बंगाली कॉलोनी निवासी आरव सिंह ने, जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के खुद से पढ़ाई कर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।

Aarav Singh
Aarav Singh

आरव सिंह का शानदार प्रदर्शन

सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत अमित कुमार सिंह के पुत्र आरव सिंह ने अप्रैल माह में आयोजित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल प्रवेश परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।

  • भाषा (Language): 50 में से 46 अंक
  • गणित: 150 में से 129 अंक
  • इंटेलिजेंस: 50 में से 46 अंक
  • सामान्य ज्ञान: 50 में से 46 अंक
  • कुल अंक: 300 में से 267 अंक

ये भी जाने Vodafone Idea Today: क्या बंद होने जा रही है वोडाफोन आइडिया? क्या है सच्चाई?

आरव ने बिना किसी कोचिंग सेंटर की मदद लिए पूरी तरह से सेल्फ स्टडी के जरिए यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी मां शालिनी सिंह और पिता अमित कुमार सिंह को उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन पर बहुत गर्व है।

परिणाम घोषित होते ही परिवार और पड़ोसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों, मित्रों और शहरवासियों ने आरव को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top