• Home
  • News
  • तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से लालकुआं निवासी युवक की मौत
लालकुआं सड़क हादसा

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से लालकुआं निवासी युवक की मौत

लालकुआं: पंतनगर थाना क्षेत्र के लालकुआं-रुद्रपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रक के पहियों के नीचे कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान साजिद (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लालकुआं के बंगाली कॉलोनी स्थित राजीव नगर निवासी अबरार हुसैन का बेटा था। खबरों के मुताबिक, साजिद दिनेशपुर इलाके में काम करता था और रोजाना मोटरसाइकिल से घर आता-जाता था। शुक्रवार शाम को भी वह काम से लौटकर अपने घर की ओर जा रहा था।

जैसे ही साजिद लालकुआं-रुद्रपुर मार्ग पर पहुँचा, पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि युवक ट्रक के पहियों के नीचे कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पंतनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मोबाइल नंबर और मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। इस दुखद समाचार के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पंतनगर क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा ने बताया कि यह एक सड़क दुर्घटना थी जिसमें लालकुआं निवासी एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top