• Home
  • News
  • Lalkuan News: बुजुर्ग के साथ ठगी ATM कार्ड बदलकर युवकों ने उड़ाए 60 हजार रुपए
lalkuan news

Lalkuan News: बुजुर्ग के साथ ठगी ATM कार्ड बदलकर युवकों ने उड़ाए 60 हजार रुपए

Lalkuan News: बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो शातिर युवकों ने एक बुजुर्ग से ATM में मदद के बहाने उसका कार्ड बदल दिया और फिर कुछ ही देर में दूसरे एटीएम से ₹60,000 की नगदी निकाल ली।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति की मदद करने का नाटक करते हुए बैंक के एटीएम बूथ के अंदर जाते हैं और चालाकी से उसका असली कार्ड लेकर उसकी जगह नकली कार्ड थमा देते हैं।

बुजुर्ग को इस ठगी का पता तब चला जब उनके मोबाइल पर 60 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक दूसरे एटीएम में गया और बुजुर्ग के खाते से बड़ी रकम निकालने में सफल हो गया।

ये भी जाने Aanchal Milk Price Increase 2025: आंचल दूध के दाम में उछाल! 4 मई से जेब पर बढ़ेगा बोझ

स्थानीय पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी की ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं और लोगों को एटीएम का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

पुलिस की सलाह:

  • एटीएम पर अनजान लोगों द्वारा दी जाने वाली मदद से बचें
  • अपना पिन किसी के सामने न डालें
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top