• Home
  • News
  • Lalkuan Breaking News: खड़े ट्रक में लगी आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी…
खड़े ट्रक में लगी आग

Lalkuan Breaking News: खड़े ट्रक में लगी आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी…

Lalkuan Breaking News: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बेरीपड़ाव में ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। घटना सोमवार देर शाम की है, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे हाईवे और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।

कैसे लगी आग

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ट्रक के केबिन के अंदर पेट्रोमैक्स से खाना बना रहा था, तभी गैस लीक होने से आग लग गई। इस दौरान ट्रक चालक ने केबिन में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है घटना बेरीपड़ाव के खुरपिया फार्म के पास का है!

ये भी जाने IPL 2025 Vaibhav Suryavanshi ने आईपीएल में लगाया अपना पहला शतक, रचा इतिहास

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की तीव्रता के कारण ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। शुरुआती जांच में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top