• Home
  • News
  • Kashipur: 9वीं के छात्र ने स्कूल में टीचर को मारी गोली, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Kashipur School Firing News

Kashipur: 9वीं के छात्र ने स्कूल में टीचर को मारी गोली, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Kashipur: उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक निजी स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 9वीं कक्षा के एक छात्र ने फिजिक्स के शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली (40) पर पिस्तौल से गोली चला दी। दाहिने कंधे के नीचे गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Kashipur School Firing News
Kashipur School Firing News

डांट और थप्पड़ से आहत हुआ छात्र

पुलिस जांच में पता चला है कि दो दिन पहले शिक्षक ने सवाल का जवाब न देने पर छात्र को डांटा था और थप्पड़ भी मारा था। इससे आहत होकर छात्र ने बदला लेने की नीयत से बुधवार को वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र लंच बॉक्स में पिस्तौल छिपाकर स्कूल लाया था।

लंच ब्रेक के दौरान बंदूक निकाली और गोलीबारी शुरू कर दी

बुधवार सुबह 9:45 बजे अध्यापक कक्षा में पढ़ा रहे थे। जैसे ही लंच ब्रेक खत्म हुआ और छात्र बाहर आने लगे, आरोपी छात्र ने टिफिन से पिस्तौल निकालकर अध्यापक पर गोली चला दी। गोली चलते ही कक्षा में हड़कंप मच गया, लेकिन अन्य शिक्षकों ने तुरंत आरोपी छात्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पिता पर भी उठे सवाल, पुलिस कर रही पूछताछ

पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने घर में अलमारी से पिस्तौल निकाली थी। घटना के बाद छात्र का पिता कुछ देर के लिए भाग गया, लेकिन बाद में वापस आ गया। पुलिस पिता से भी पूछताछ कर रही है कि घर में अवैध हथियार कैसे पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र के पिता के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास और सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज है।

मामला दर्ज, जांच जारी

शिक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल छात्र को सुरक्षा में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
3 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top