• Home
  • News
  • हल्द्वानी में ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर का रिफंड बन गया जाल, युवक के खाते से 1.93 लाख रुपये उड़ाए
online pizza order became a fraud

हल्द्वानी में ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर का रिफंड बन गया जाल, युवक के खाते से 1.93 लाख रुपये उड़ाए

In Haldwani, a refund of an online pizza order became a fraud, 1.93 lakh rupees were stolen from the account of a youth

हल्द्वानी के एक युवक को ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर कैंसिल करना भारी पड़ गया। साइबर जालसाजों ने उसके बैंक खाते से 1.93 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

online pizza order became a fraud

भगवान सिंह के सहकर्मी दिनेश, जो देवलचौड़ बस्ती के महाकालिका विहार कॉलोनी निवासी हैं, ने 15 जुलाई को ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर किया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। रिफंड के लिए दिनेश ने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया, जहां उसे एक मोबाइल नंबर मिला।

दिनेश ने जब उस नंबर पर कॉल किया, तो कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताया और रिफंड देने के लिए वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करने को कहा। इसके बाद, कॉल करने वाले ने दिनेश से गूगल पे पर बैलेंस चेक करने को कहा।

कॉल करने वाले ने कहा कि दिनेश को गूगल पे में दिक्कत आ रही है और उसने किसी और की यूपीआई आईडी पूछी। दिनेश झांसे में आ गया और उसने अपने दोस्त भगवान सिंह की यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबर बता दिया। इसके बाद भगवान सिंह के बैंक खाते से सात ट्रांजेक्शन में कुल 1.93 लाख रुपये निकाल लिए गए।

पैसे कटने के बाद भगवान सिंह ने बैंक में शिकायत की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी ऑनलाइन रिफंड या कस्टमर केयर नंबर के लिए गूगल सर्च पर निर्भर न रहें, बल्कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
2 Comments Text
  • pdrtnluzfk says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    qyddkuvnntxuptpvhvopnkuvgvnxrz

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top