• Home
  • News
  • Haldwani Today News: गौला बैराज से कूदकर व्यापारी ने की आत्महत्या
Haldwani Today News

Haldwani Today News: गौला बैराज से कूदकर व्यापारी ने की आत्महत्या

Haldwani Today News: शहर के महावीरगंज निवासी एक व्यापारी ने कल सुबह काठगोदाम स्थित गौला बैराज से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर काठगोदाम थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया। गुरुवार सुबह बैराज के गेट नंबर एक के पास कारोबारी का शव मिला। मृतक की पहचान मदन अग्रवाल के रूप में हुई है।

Haldwani Today News

जिसका निवास महावीरगंज में है और उसकी धार्मिक पुस्तकों की दुकान है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे गौला बैराज पहुंचा और कथित तौर पर बैराज से छलांग लगा दी।

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।बुधवार को काफी प्रयास के बाद भी शव नहीं मिल सका। गुरुवार सुबह तलाशी अभियान फिर शुरू किया गया, जिसमें बैराज के गेट नंबर एक के पास कारोबारी का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस व्यवसायी के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता चल सके। मदन अग्रवाल की मौत से व्यवसायी समुदाय में शोक की लहर है। स्थानीय व्यवसायियों और परिचितों ने घटना को बेहद दुखद बताया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • 📬 Email; + 1,769900 BTC. Continue >>> https://yandex.com/poll/enter/VEd5av2daj3Zn1ERBFLKSq?hs=532521f52cfaa8f1282daaba8c7dddd7& 📬 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    xj1a6u

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top