• Home
  • News
  • Haldwani Today: हाईवे किनारे जंगल में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, इलाके में फैली सनसनी
today haldwani

Haldwani Today: हाईवे किनारे जंगल में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, इलाके में फैली सनसनी

Haldwani Today: हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने जंगल में एक अज्ञात शव पड़ा देखा। यह घटना एस बैंड से आगे की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

The body of a property dealer was found in the forest along the highway

सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान कौशल कुमार सती के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी के जज फार्म का रहने वाला था और प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करता था।

ये भी जाने Bindukhatta Today: लाइन में अचानक करंट आने से लाइनमैन की दुखद मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

घटनास्थल के पास ही उसकी स्कूटी भी खड़ी मिली, जिससे आशंका है कि वह अपने वाहन से ही घटनास्थल पर पहुंचा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी जाने अल्मोड़ा में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर 16 जून से, निशुल्क प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है, जिसमें दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य आपराधिक कोण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं, घटना से इलाके में भय और आशंका का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top