• Home
  • News
  • Haldwani Breaking News: फर्जी टैक्सी बाइक रैकेट का भंडाफोड़, बिना नंबर प्लेट और पंजीकरण के 26 वाहन जब्त
today haldwani

Haldwani Breaking News: फर्जी टैक्सी बाइक रैकेट का भंडाफोड़, बिना नंबर प्लेट और पंजीकरण के 26 वाहन जब्त

Haldwani Breaking News: सीएम पोर्टल पर टैक्सी बाइक के खिलाफ दर्ज शिकायत के बाद हल्द्वानी क्षेत्र में एक बड़ा अनियमितता मामला सामने आया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) विपिन कुमार सिंह के निर्देशन में आज कार्रवाई करते हुए एक बाइक रेंटल रैकेट का भंडाफोड़ किया गया, जिसमें बिना रजिस्ट्रेशन व फर्जी नंबर प्लेट लगे कुल 26 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई, जिसमें वाहन संख्या UK04TB1547 वाले स्कूटर ACCESS 125 को अवैध रूप से टैक्सी के रूप में प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान पता चला कि संबंधित व्यक्ति मोटर साइकिल किराया योजना (स्कीम) 1997 का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति के और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोटरसाइकिल चला रहा था।

ये भी जाने Aanchal Milk Price Increase 2025: आंचल दूध के दाम में उछाल! 4 मई से जेब पर बढ़ेगा बोझ..

पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त छापेमारी में बरामद वाहनों में शामिल हैं:

  • 05 बिना पंजीकरण के स्कूटी
  • 10 टैक्सी बाइक
  • 08 फर्जी नंबर प्लेट वाली बुलेट
  • 03 स्कूटी जिनका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला

कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्ति श्री आनंद यादव के निवास एवं कार्यस्थल से दस्तावेज जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त व्यक्ति ने मोटरसाइकिल किराये योजना के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस प्राप्त किया था तथा फर्जी वाहन नंबरों के साथ वाहन चला रहा था।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजस्व चोरी और यातायात नियमों के उल्लंघन में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी वाहनों के लाइसेंस और परमिट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच अभी जारी है और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top