• Home
  • News
  • Haldwani: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घरों से 5 पेटी इंपोर्टेड शराब बरामद
हल्द्वानी में आबकारी विभाग ने कितनी शराब पकड़ी

Haldwani: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घरों से 5 पेटी इंपोर्टेड शराब बरामद

Haldwani: अपने सख्त तेवर और आक्रामक कार्यशैली से गढ़वाल मंडल में शराब माफिया की कमर तोड़ने वाली आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने अब कुमाऊं मंडल में भी अपनी कार्यकुशलता साबित कर दी है। आबकारी आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बाद हल्द्वानी में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

हल्द्वानी में आबकारी विभाग ने कितनी शराब पकड़ी

गोपनीय सूचना के आधार पर जिला प्रवर्तन दल देहरादून और आबकारी दल हल्द्वानी ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर ठंडी सड़क और रामपुर रोड क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो आरोपियों तरन और मोंटी (निवासी हल्द्वानी) के घर से अलग-अलग ब्रांड की कुल 5 पेटी आयातित शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग रेड हल्द्वानी

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी शराब को अपने घरों में छिपाकर रखते थे ताकि उसे शहर में अवैध रूप से बेचा जा सके। टीम ने बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस अभियान में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, राकेश नाथ और अंकित कुमार शामिल रहे।

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट की सक्रियता और सख्ती से शराब माफियाओं में खलबली मची हुई है। उन्होंने साफ संदेश दिया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top