• Home
  • News
  • Haldwani: डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज में देरी से 14 साल के होनहार छात्र की मौत
A delay in treatment at Dr Sushila Tiwari Hospital

Haldwani: डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज में देरी से 14 साल के होनहार छात्र की मौत

A delay in treatment at Dr. Sushila Tiwari Hospital, a 14-year-old promising student, died

Haldwani: स्कॉलर्स एकेडमी, इंदिरानगर के होनहार छात्र पीयूष बिष्ट (14) की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। खेल से लेकर पढ़ाई तक हर क्षेत्र में नाम कमाने वाले इस बच्चे के परिवार ने उसकी मौत के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी की खराब हालत को जिम्मेदार ठहराया है।

A delay in treatment at Dr Sushila Tiwari Hospital

परिजनों के अनुसार, पीयूष के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां दो घंटे तक वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं कराया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने हड़ताल का हवाला देकर इलाज में देरी की। परिवार का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान चली गई।

पीयूष के परिजन पप्पी बिष्ट और गुड्डू बिष्ट का कहना है कि जब बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया तो डॉक्टर ने साफ कह दिया, अगर 10 मिनट पहले आ जाते तो बच जाता। परिजनों का आरोप है कि हड़ताल के नाम पर उन्हें दो घंटे तक इलाज से वंचित रखा गया और बिजली गुल होने से उपकरणों ने भी काम करना बंद कर दिया, जिसके कारण पहले ही कई अन्य बच्चों की जान जा चुकी है।

शोकाकुल परिजनों ने कहा कि प्रशासन को अस्पताल की बिगड़ती व्यवस्था को तुरंत सुधारना चाहिए तथा कर्मचारियों का वेतन समय पर देना चाहिए ताकि इलाज में किसी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने यह भी कहा, यदि उचित उपचार उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है, तो अस्पताल के गेट पर नोटिस लगा दें कि यहां उचित उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों की ऐसी लापरवाही आम हो गई है और अगर समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो लोग अपने बच्चों को ऐसे अस्पतालों में लाने से डरेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top