• Home
  • News
  • Halduchaur Today: नहाने गए दो किशोरों की नदी में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम
Two teenagers who went to take a bath died by drowning in the river

Halduchaur Today: नहाने गए दो किशोरों की नदी में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

Halduchaur Today: Two teenagers who went to take a bath died by drowning in the river. Mourning spread in the village

Halduchaur Today: उत्तराखंड के हल्दूचौड़ क्षेत्र से मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के बकुलिया गांव में गौला नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। बुधवार सुबह दोनों के शव नदी से बरामद किए गए। इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Two teenagers who went to take a bath died by drowning in the river

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे बकुलिया गांव निवासी अंकित भौर्याल (15 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह भौर्याल और कृष दानू (15 वर्ष) पुत्र दरबान सिंह दानू नहाने के लिए गौला नदी में गए थे। देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। आसपास के ग्रामीणों और ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी ने रात भर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।

बुधवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान गौला नदी के किनारे दोनों बच्चों के कपड़े मिले, जिससे उनके नदी में डूबने की आशंका प्रबल हो गई। इसके बाद गाँव से गोताखोरों को बुलाया गया।

गोताखोरों ने पहले एक किशोर का शव नदी से बाहर निकाला और कुछ देर बाद दूसरे किशोर का भी शव बरामद कर लिया गया। दोनों की मौत की पुष्टि होते ही गांव में कोहराम मच गया। हर आंख नम हो गई और दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, अंकित कक्षा 9 और कृष कक्षा 10 का छात्र था। दोनों मोटाहल्दू के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई में होशियार, स्वभाव से हंसमुख और मिलनसार इन बच्चों की असामयिक मौत ने सभी को झकझोर दिया है।

इस हृदय विदारक घटना से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र दुखी है। ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top