• Home
  • News
  • लालकुआं में ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर्स पर की बड़ी कार्रवाई, एक स्टोर्स सील, छह को नोटिस जारी
Lalkuan news today

लालकुआं में ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर्स पर की बड़ी कार्रवाई, एक स्टोर्स सील, छह को नोटिस जारी

लालकुआं: बच्चों की सुरक्षा और जन स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए औषधि नियंत्रण विभाग की एक टीम ने सोमवार को लालकुआं क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। अनियमितता पाए जाने पर एक मेडिकल स्टोर को मौके पर ही बंद कर दिया गया। जबकि छह अन्य मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विशेष रूप से कफ सिरप और खांसी-जुकाम की दवाओं की बिक्री और गुणवत्ता को लेकर की गई। विभाग को शिकायतें मिली थीं कि कुछ मेडिकल स्टोर प्रतिबंधित या अनुचित मात्रा वाली दवाओं की बिक्री हो रही है, जिसका बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

निरीक्षण के दौरान औषधि विभाग की टीम ने लालकुआं क्षेत्र में आठ चिकित्सा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें दस्तावेजों, बिलिंग प्रक्रियाओं की जांच की गई तथा स्टॉक में मौजूद दवाओं के नमूने लिए गए।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों और आम जनता की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दवाओं की बिक्री नियमों के अनुसार सुनिश्चित करें।

छापेमारी टीम में उप औषधि नियंत्रक उत्तराखंड हेमंत सिंह नेगी, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधम सिंह नगर नीरज कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर नैनीताल अर्चना, निधि शर्मा और ऊधम सिंह नगर के ड्रग इंस्पेक्टर शुभम कोटनाला मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • quay random says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    🍀 vòng quay may — Vào trang, nhập các lựa chọn và bấm nút quay: kết quả “rơi” ra tức thì! Bạn có thể bật không lặp lại, điều chỉnh tốc độ, âm thanh, tỷ trọng xuất hiện cho từng lát cắt để tăng độ công bằng. Rất hợp cho chia nhóm, điểm danh, bốc đề, quay quà nhỏ trong team. Giao diện tối giản, không cần đăng ký, tải nhanh trên mọi thiết bị 📱💻. Link có thể chia sẻ để cả nhóm cùng tham gia và đếm ngược hồi hộp 🎉. Lịch sử được lưu lại giúp bạn kiểm soát nhiều vòng quay liên tiếp.

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top