• Home
  • News
  • Dehradun Today: आरटीओ कर्मचारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पहुंचे ऑफिस, व्यवस्थाओं का सच आया सामने, एक वाहन सीज किया
Dehradun Today

Dehradun Today: आरटीओ कर्मचारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पहुंचे ऑफिस, व्यवस्थाओं का सच आया सामने, एक वाहन सीज किया

Dehradun Today: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देहरादून के परिवहन विभाग ने एक सराहनीय और अनोखी पहल की। ​​आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय पहुंचने का निर्णय लिया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण की रक्षा करना था, बल्कि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की जमीनी स्थिति को समझना भी था।

Dehradun Today

इस पहल के तहत आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी स्वयं मैजिक वाहन में सवार होकर कार्यालय पहुंचे, उसमें उन्हें भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच के बाद उस वाहन को तत्काल सीज कर दिया गया और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इस घटना से यह स्पष्ट हो गया कि आम जनता जिस साधन पर निर्भर है, उसकी स्थिति कितनी चिंताजनक है।

इस प्रयोग के दौरान कई कर्मचारियों को समय पर दफ़्तर पहुँचने में दिक्कत हुई। किसी को लिफ्ट लेनी पड़ी, तो कोई ई-रिक्शा और ऑटो के इंतज़ार में इधर-उधर भटकता रहे। आमतौर पर 20-25 मिनट में दफ़्तर पहुँचने वाले अधिकारियों को 40 मिनट से एक घंटे तक का समय लग गया।

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि यह पहल सिर्फ एक दिन के लिए नहीं होगी। अब सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर गुरुवार को सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय आना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले दिन जो कमियां उजागर हुई हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

यह पहल न केवल प्रशासनिक जागरूकता का उदाहरण है, बल्कि सरकारी स्तर पर परिवहन व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक ठोस शुरुआत भी मानी जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top