• Home
  • News
  • देहरादून में जूस विक्रेता की घिनौनी हरकत कैमरे में कैद, उसने जो किया वो जानने के बाद आप भी सड़क किनारे जूस पीने से डरेंगे!
देहरादून जूसवाला मामला

देहरादून में जूस विक्रेता की घिनौनी हरकत कैमरे में कैद, उसने जो किया वो जानने के बाद आप भी सड़क किनारे जूस पीने से डरेंगे!

देहरादून: अगर आप भी सड़क किनारे जूस पीकर खुद को स्वस्थ समझते हैं, तो अब सावधान हो जाइए! उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों में घृणा और गुस्से भर दिया है। यह घटना किसी सुनसान गली में नहीं बल्कि एसएसपी कार्यालय के ठीक बाहर कोर्ट तिराहे पर घटी, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं।

शनिवार को बिलावल नाम का एक युवक अपने जूस के ठेले पर लोगों को जूस पिला रहा था। वहाँ से गुज़र रही एक युवती ने उसकी हरकतें देखीं और जो उसने देखा, उससे सभी दंग रह गए।

जो हुआ उससे सभी लोग आश्चर्यचकित हो गये।

युवती ने देखा कि बिलावल उसी कपड़े से अपने गुप्तांग साफ़ कर रहा है जिससे वह जूस के गिलास और बर्तन पोंछता था। यह देखकर वह चौंक गई और तुरंत उसे टोक दिया।

जब उन्होंने सवाल पूछा तो आरोपी ने बेशर्मी से कहा “मेरे पेट के नीचे फुंसी है, मैं उसे साफ़ कर रहा था।”

उनके इस बेतुके जवाब से वहाँ मौजूद लोग भड़क गए। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और लोग उनका वीडियो बनाने लगे। माहौल गरमा गया तो बिलावल हाथ जोड़कर माफ़ी मांगने लगे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रेहड़ी जब्त कर ली है।

घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और बिलावल को पकड़कर थाने ले गई। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपी की गाड़ी को सीज कर दिया गया है और उसे चालान व चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

इस घटना से पूरे देहरादून शहर में आक्रोश फैल गया है। लोग सोशल मीडिया पर भी जूस विक्रेता की हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर एसएसपी कार्यालय के बाहर ऐसी गंदी हरकतें हो सकती हैं तो अन्य जगहों पर क्या होता होगा?

कई नागरिकों ने प्रशासन से सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई खाद्य विक्रेता ऐसी गंदगी फैलाने की हिम्मत न कर सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • lucky57gamedownload says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    I tried lucky57gamedownload site for quick downloads. I downloaded a game and everything went smoothly! Here’s direct access: lucky57gamedownload

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top