• Home
  • News
  • बड़ी खबर: बिंदुखत्ता निवासी SSC चयनित युवक की संदिग्ध मौत, जंगल में मिला शव
Lalkuan latest news

बड़ी खबर: बिंदुखत्ता निवासी SSC चयनित युवक की संदिग्ध मौत, जंगल में मिला शव

लालकुआं: बिंदुखत्ता क्षेत्र के ओखलढुंगा इलाके में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल के किनारे स्थित गद्देरे के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान प्रवीण आर्य (23) पुत्र चंद्र बल्लभ के रूप में हुई है, जो रेल विभाग के रुद्रपुर पोस्ट ऑफिस में कार्यरत बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रवीण तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। लगभग एक सप्ताह पहले, वह दामुआधुंगा में अपनी बहन के घर गया था। वहां से रुद्रपुर जाने की बात कहकर वह निकला, लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने रविवार को ओखलढुंगा के वन क्षेत्र के पास एक शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान, उसकी बाइक शव से लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर खड़ी मिली। घटनास्थल के पास से गेहूं पर इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक सल्फा की चार खाली थैलियां और एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई।

खबरों के मुताबिक, प्रवीण कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान और गुमसुम रहने लगा था। हालांकि, पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top