• Home
  • News
  • Breaking News: Uttarakhand निवासी दर्जी सेना की वर्दी सिलता रहा, पाकिस्तान को जानकारी भेजता रहा – बठिंडा में गिरफ्तार..
breaking news today for india

Breaking News: Uttarakhand निवासी दर्जी सेना की वर्दी सिलता रहा, पाकिस्तान को जानकारी भेजता रहा – बठिंडा में गिरफ्तार..

Breaking News: देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक चौंकाने वाली घटना में बठिंडा सैन्य छावनी से एक दर्जी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान रकीब पुत्र इकबाल निवासी गांव दुसनी, हरिद्वार (Uttarakhand) के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ वर्षों से बठिंडा कैंट क्षेत्र में दर्जी का काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि आर्मी कैंप में काम करते हुए रकीब सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां दुश्मन देश को दे रहा था। सेना को जब उसकी गतिविधियों पर शक हुआ तो मामले की सूचना कैंट थाने को दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रकीब को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान रकीब के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें संदिग्ध सैन्य दस्तावेज और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से बातचीत के सबूत मिले। और मोबाइल फोन को आगे की फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

ये भी जाने Bindukhatta News: समर्पण और सेवा की मिसाल, बिन्दुखत्ता में गौरी केयर सोसायटी द्वारा गौ आश्रय स्थल की नींव रखी गई…

एसएसपी अमनीत कौंडल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को सेना छावनी में जासूसी करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी किसी पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में था, हालांकि, इसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं यह हनी ट्रैप का मामला तो नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, सेना के एक अधिकारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एसएसपी समेत विभिन्न जांच एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि उसने अब तक क्या-क्या सूचनाएं लीक की हैं और वह दुश्मन देश के संपर्क में और कैसे आया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
3 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top