हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक और एक युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए। सुबह जब मजदूर और व्यापारी हमेशा की तरह काम के लिए बाजार पहुंचे, तो उन्होंने दोनों को बेहोश पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
ये भी जाने: हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सार्वजनिक स्थान पर दो शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और कुछ ही समय में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया तथा साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या है या किसी आपराधिक घटना से जुड़ा है, इस पर पुलिस ने अभी स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है।
इस खबर को लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि युवक-युवती बाजार परिसर में कब पहुंचे थे और उनके साथ क्या हुआ।
ये भी जाने: ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप
इसके अलावा, आसपास के पुलिस स्टेशनों में दर्ज गुमशुदा लोगों की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। जांच जारी है और पुलिस ने जल्द ही स्थिति स्पष्ट करने का वादा किया है।
- Voter ID Online Download: घर बैठे डाउनलोड करें अपना Voter ID Card सिर्फ 2 मिनट में!
- Agniveer Marriage Rule 2026: शादी करने पर स्थायी सेना नौकरी खतरे में, युवाओं में बड़ी चिंता











dr88casino caught my eye with its cool layout. Played a few rounds, and had a good time. Could be your new go-to place dr88casino!