• Home
  • News
  • Bindukhatta Today: संघर्ष की मिसाल बने भास्कर जोशी, GATE में शानदार रैंक के साथ IIT रुड़की में M.Tech के लिए चयनित
Bindukhatta Today

Bindukhatta Today: संघर्ष की मिसाल बने भास्कर जोशी, GATE में शानदार रैंक के साथ IIT रुड़की में M.Tech के लिए चयनित

Bindukhatta Today: इंद्रानगर, बिंदुखत्ता निवासी स्व. पूरन चंद्र जोशी के पुत्र भास्कर जोशी ने अपनी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर गेट परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.33 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 1132 हासिल की है। इस सफलता के बाद उनका चयन आईआईटी रुड़की में एम.टेक (सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी) के लिए हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत आता है।

Bindukhatta Today

भास्कर ने वर्ष 2021 में गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, पौड़ी गढ़वाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की डिग्री प्राप्त की। बीटेक के बाद उन्होंने बिना कोई नौकरी चुने गेट की तैयारी करने का संकल्प लिया और बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने नोएडा में अपने बड़े भाई रोहित जोशी, जो टाइम्स ऑफ इंडिया समूह में कार्यरत हैं, के साथ रहकर इसकी तैयारी की।

गौरतलब है कि भास्कर जोशी के पिता पूरन चंद्र जोशी का 12 साल पहले निधन हो गया था। वर्तमान में वह अपनी मां पुष्पा जोशी के साथ रहते हैं। भास्कर बिंदुखत्ता निवासी हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार दीप चंद्र जोशी के छोटे भाई भी हैं।

भास्कर की इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, चाचा मोहन चंद्र जोशी, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र लोटनी, नंदन दुर्गापाल, लक्ष्मण खाती सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।

भास्कर की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
2 Comments Text
  • 📩 💰 Crypto Deposit - 2.4 BTC available. Go to withdraw >> https://graph.org/Get-your-BTC-09-04?hs=953f63243a1889b03d4fa7c5318e98d8& 📩 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    h6kfu8

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top