• Home
  • News
  • Bindukhatta Today: जिम से लौटकर छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
Bindukhatta Today

Bindukhatta Today: जिम से लौटकर छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

Bindukhatta Today: बिन्दुखत्ता के शांतिनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 18 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Bindukhatta Today

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान शांति नगर निवासी पूर्व सैनिक हीरा सिंह दानू की पुत्री उषा दानू के रूप में हुई है। उषा ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और आगे स्नातक की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह जिम से घर लौटी थीं, लेकिन कुछ देर बाद अचानक बेहोश हो गईं। परिजनों ने जब उनकी हालत बिगड़ती देखी तो उन्हें तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवती के जहर खाने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और इस बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

बताया जाता है कि ऊषा चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव और आसपास के लोग भी इस हृदय विदारक घटना से स्तब्ध हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
2 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top