• Home
  • News
  • Bindukhatta Today: बिन्दुखत्ता काररोड बाज़ार में ट्रांसफार्मर अपग्रेड, व्यापारियों ने जताया आभार, अब नहीं होगी बिजली की समस्या
bindukhatta today car road

Bindukhatta Today: बिन्दुखत्ता काररोड बाज़ार में ट्रांसफार्मर अपग्रेड, व्यापारियों ने जताया आभार, अब नहीं होगी बिजली की समस्या

Bindukhatta Today: व्यापार मंडल ने विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने तथा काररोड मार्केट क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए धन्यवाद दिया है। इस कार्य से अब स्थानीय व्यापारियों को बिजली की ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

bindukhatta today car road
bindukhatta today car road

व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि काररोड बाजार में 300 से अधिक दुकानदार व छोटे व्यवसायी हैं, जिसके कारण बिजली की खपत बहुत अधिक रहती है। लेकिन लंबे समय से यहां मात्र 100 केवी का ट्रांसफार्मर ही लगाया गया, जिसके कारण हर साल ओवरलोडिंग व बिजली कटौती की समस्या बनी रहती थी।

ये भी जाने Haldwani Today: नंधौर नदी उफान पर, बारिश के कारण डंपर बहे, समय रहते 1192 वाहन बचाए गए, Video हो रहा viral

व्यापार मंडल के नए कार्यकाल में इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता दी गई तथा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण हल्द्वानी श्री बेगराज सिंह के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया। अधिशासी अभियंता ने भी इसे जरूरी समझा और त्वरित कार्रवाई की। अब दो पुराने ट्रांसफार्मरों को क्रमश: 200 और 250 केवी का कर दिया गया है तथा एक नया ट्रांसफार्मर भी लगा दिया गया है।

ये भी जाने Breaking News: Uttarakhand निवासी दर्जी सेना की वर्दी सिलता रहा, पाकिस्तान को जानकारी भेजता रहा – बठिंडा में गिरफ्तार..

इस सराहनीय कार्य के लिए व्यापार मंडल ने अधिशासी अभियंता श्री बेगराज सिंह एवं विद्युत विभाग अधिकारी श्री प्रदीप नौटियाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। प्रभात पाल ने कहा कि इस पहल से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और बाजार की आर्थिक गतिविधियां अब बिना किसी रुकावट के जारी रह सकेंगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top