• Home
  • News
  • Bindukhatta Breaking News: रावत नगर में दिनदहाड़े चोरी, नामकरण संस्कार में गए परिवार के घर से 14 तोला सोना चोरी
Bindukhatta Breaking News

Bindukhatta Breaking News: रावत नगर में दिनदहाड़े चोरी, नामकरण संस्कार में गए परिवार के घर से 14 तोला सोना चोरी

Theft in broad daylight in Rawat Nagar, 14 tola gold stolen from the house of a family who had gone for a naming ceremony

Bindukhatta Breaking News: एक तरफ परिवार खुशियों में डूबा था, वहीं दूसरी तरफ चोरों ने उनकी जिंदगी भर की कमाई चुरा ली। रावत नगर बिंदुखत्ता इलाके में दिनदहाड़े हुई चोरी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 14 तोले सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए।

Bindukhatta Breaking News

पीड़ित कुंवर सिंह मेहता ने बताया कि वह 19 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे अपने परिवार के साथ संजय नगर में एक नामकरण समारोह में शामिल होने गए थे। उन्होंने रोज़ाना की तरह घर में ताला लगाकर चाबियाँ अपने ट्रैक्टर के टूलबॉक्स में रख दी थीं। दोपहर दो बजे जब वे लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। यह नज़ारा देखकर उनकी पत्नी बेहोश हो गईं।

जब परिवार ने खोजबीन की तो पता चला कि बेटे और बहू की तिजोरी से जेवर गायब थे। चोर सारे जेवर गौशाला में ले गए और डिब्बों  से निकालकर खाली डिब्बों को एक थैले में भरकर भूसे के ढेर में छिपा दिया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि चोरों को यह भी पता था कि घर की चाबियाँ ट्रैक्टर में रखी हैं। कुंवर सिंह ने बताया कि एक ट्रैक्टर चालक पिछले पाँच सालों से उनके यहाँ काम कर रहा था। और अभी कुछ दिन पहले ही सारा हिसाब-किताब कर दिया था। चोरी के बाद जब उसे फ़ोन किया गया तो उसने कहा, “मैं गाँव में हूँ, घर जा रहा हूँ”, और उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

पुलिस जांच कर रही है, CCTV फुटेज की जांच की जा रही है

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। इससे पहले भी इलाके में सोने-चांदी की चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे शक है कि कोई सक्रिय गिरोह इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। लोग एक-दूसरे को घर खाली न छोड़ने और बाहरी लोगों से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top