Bindukhatta Breaking News: बिंदुखत्ता में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। गौला नदी से उपखनिज लेकर आ रहा एक अनियंत्रित डंपर कार्की टेंट हाउस के पास एक ग्रामीण के घर में घुस गया। इस दौरान बाजार से लौट रही एक महिला इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक टुकटुक और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

यह घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। डंपर (संख्या यूके 04 सीबी 2420) मोहन कांडपाल के घर में घुस गया। इस दौरान बाजार से घर लौट रही घोड़ानाला निवासी रेखा कोहली डंपर की चपेट में आ गई। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी भेजा गया है।
डम्पर की टक्कर से मकान की दीवार ढह गई और वहां खड़ी एक टुकटुक और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉











Roj ka hi ho gaya h truck wale aankh band kark chalte hain unke liye koi niyam nahi hain na hi gov isko dekh rahi h