• Home
  • News
  • Bhujiaghat accident: बहाव में बहे दो युवक सुरक्षित, SDRF और पुलिस ने बचाई जान
Bhujiaghat acciden

Bhujiaghat accident: बहाव में बहे दो युवक सुरक्षित, SDRF और पुलिस ने बचाई जान

Bhujiaghat accident: Two youths swept away by the current were safe, SDRF and police saved their lives

Bhujiaghat accident: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच भुजियाघाट के पास एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज बहाव में स्कूटर समेत बह गए दो युवकों को पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल की टीमों ने समय रहते बचा लिया और उनकी जान बच गई।

Bhujiaghat acciden

यह घटना सोमवार सुबह हुई जब नैनीताल से हल्द्वानी की ओर आ रहे दो युवक भारी बारिश के कारण भुजियाघाट के पास पुल पार करने की कोशिश करते समय पानी के तेज बहाव में बह गए। समय पर सूचना मिलने पर काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ व अग्निशमन दल के साथ संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया।

एक को 108 एंबुलेंस से भेजा गया, दूसरे को सीओ खुद अस्पताल ले गए

स्थानीय युवाओं की मदद से पहले युवक को सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल था और उसे तुरंत इलाज की ज़रूरत थी।

ऐसे में मौके पर मौजूद हल्द्वानी क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन लोहानी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका तुरंत उपचार शुरू किया गया।

बचाए गए युवकों की पहचान:

  • अरुण, पुत्र राकेश लाल, निवासी रैमसेअस्पताल के पास, नैनीताल
  • अभिजीत तिवारी, निवासी बड़ा बाजार, नैनीताल

यह घटना न केवल प्रशासन की सजगता और पुलिस की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि स्थानीय युवाओं का सहयोग और अधिकारियों की संवेदनशीलता भी समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top