• Home
  • News
  • Bhawali News: कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी! 3 श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल
Bhawali road accident

Bhawali News: कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी! 3 श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल

Bhawali News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। बरेली और पीलीभीत से कैंची धाम जा रही पर्यटकों से भरी एक कार भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना 18 दिसंबर, 2025 को सुबह लगभग 9:30 बजे हुई। वाहन संख्या UP25 DZ 4653 (स्कॉर्पियो-एन) में चालक और बच्चों सहित कुल नौ लोग सवार थे। भवाली पेट्रोल पंप से लगभग 500 मीटर आगे अल्मोड़ा की ओर जाते समय कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और एक खाई में गिर गई।

पुलिस, SDRF और फायर टीम ने किया रेस्क्यू

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस, एसडीआरएफ और फायर टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को पहले सीएचसी भवाली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया गया।

इस दुखद दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई।

  1. गंगा देवी पत्नी भूप राम उम्र 55 वर्ष,
  2. बृजेश कुमारी पत्नी राहुल पटेल उम्र 26 वर्ष निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली
  3. नैंसी गंगवार पुत्री जयपाल सिंह गंगवार निवासी पीलीभीत बरेली उम्र 24 वर्ष

हादसे में घायल हुए लोगों में शामिल हैं—

  1. ऋषि पटेल उर्फ यूवी पुत्र राहुल पटेल उम्र 7 वर्ष
  2. स्वाति पत्नी भूप राम उम्र 20 वर्ष
  3. अक्षय पुत्र ओमेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष
  4. राहुल पटेल पुत्र भूप राम उम्र 35 वर्ष, निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली
  5. करन उर्फ सोनू पुत्र जितेंद्र निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष
  6. ज्योति पत्नी करन निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष

ये भी जाने:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • ubet95casino says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    Gave ubet95casino a whirl. Not too shabby, got a decent selection of games. Took a bit of spinning and it seemed alright. Have a look for yourself: ubet95casino

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top