Amazon forest : हमारी दुनिया बहुत पहले से अस्तित्व में है। यहाँ रहने वाले लोग भी सैकड़ों सालों से अस्तित्व में हैं। हर बार हमें प्राचीन लोगों के बारे में ऐसी आश्चर्यजनक बातें पता चलती हैं, जो कि होश उड़ा देने वाली बात है। अब ब्राजील के जंगलों में कुछ ऐसा मिला है, जो इतिहास से जुड़ा है और प्राचीन लोगों के बारे में जानकारी देता है।

यहां बाढ़ के कारण एक पेड़ गिर गया।लोगों को इसकी जड़ों के नीचे दबे 7 बर्तन मिले। जैसे ही इसे खोला गया तो वे हैरान रह गए क्योंकि बर्तनों के अंदर कुछ आश्चर्यजनक चीज थी।
घने अमेज़न वर्षावन में एक अप्रत्याशित पुरातात्विक खोज ने एक प्राचीन और रहस्यमय सभ्यता की संभावना को उजागर किया है। यह खोज ब्राज़ील के Fonte Boa क्षेत्र में हुई, पिछले महीने जब बाढ़ के कारण एक पेड़ गिर गया और उसकी जड़ों के नीचे से कुछ अजीबोगरीब चीजें दिखाई दीं, तो स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि गिरे हुए पेड़ की जड़ों के नीचे सात बड़े-बड़े अस्थि कलश (Funerary Urns) दबे हुए थे। जिनका व्यास करीब 90 सेंटीमीटर था। ये कलश जमीन के नीचे 40 सेंटीमीटर गहराई में दफनाए गए थे और इनमें मानव हड्डियों के साथ-साथ मछलियों और कछुओं की हड्डियां भी मिली थीं।
यह खोज लागो डू कोचिला नामक स्थान पर की गई थी, जो मध्य सोलिमोस क्षेत्र में स्थित एक कृत्रिम द्वीप है। ऐसा माना जाता है कि इस द्वीप का निर्माण प्राचीन लोगों ने बाढ़ से खुद को बचाने के लिए किया था। परियोजना की प्रमुख पुरातत्वविद्, ममिरौआ संस्थान की जियोर्जिया लेला होलांडा ने कहा कि ये कलश संभवतः प्राचीन आवासों के नीचे दफनाए गए थे और इन्हें जानबूझकर मिट्टी और चीनी मिट्टी के चबूतरे पर रखा गया था। ताकि बाढ़ का कोई असर न हो। उन्होंने कहा, ये कलश काफी बड़े हैं और इनमें सिरेमिक ढक्कन नहीं मिले हैं, जिससे पता चलता है कि इन्हें किसी कार्बनिक पदार्थ से सील किया गया था, जो अब सड़ चुका है।

📞 9012544820, 9259531752
📍 कार रोड, बिंदुखत्ता, लालकुआं (नैनीताल)