• Home
  • News
  • लालकुआं में भीषण हादसा: दौड़ अभ्यास को निकले छात्र की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत
vansh sharma road accident

लालकुआं में भीषण हादसा: दौड़ अभ्यास को निकले छात्र की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत

लालकुआं: शहर के सुभाष नगर में स्थित पुराने पुलिस चेकपोस्ट के पास राजमार्ग पर, एक अज्ञात वाहन ने लालकुआं में दौड़ के लिए घर से आ रहे एक छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की अस्पताल ले जाते समय ही मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4:30 बजे सुभाष नगर निवासी वंश शर्मा सुभाष नगर में स्थित पुराने पुलिस चेकपोस्ट के पास साइकिल से लालकुआं की ओर आ रहे थे, तभी अचानक पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और कोतवाली पुलिस ने तुरंत छात्र को हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बालक के रिश्ते के दादा लगने वाले लालकुआं नगर के वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि मृतक वंश शर्मा पुत्र राकेश शर्मा उम्र 18 वर्ष जो कि सुभाष नगर बिंदुखत्ता का निवासी था, वह लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ से बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, और सुभाषनगर बिन्दुखत्ता का निवासी है, शाम को लगभग 4:30 बजे घर से लालकुआं डॉर्बी फील्ड में दौड़ने के लिए साइकिल द्वारा आ रहा था, 

उन्होंने बताया कि वंश भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। मृतक बच्चे के पिता राकेश शर्मा गुजरात में काम करते हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना से परिवार सदमे में है।

ये भी जाने:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • Florence1249 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    https://shorturl.fm/PCiIA

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top