• Home
  • News
  • हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर चलती रोडवेज बस में आग लग गई
हल्द्वानी रोडवेज हादसा

हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर चलती रोडवेज बस में आग लग गई

हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस में ईसानगर चौकी के पास अचानक आग लग गई। इस दौरान बस में 52 यात्री सवार थे। लेकिन चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया

जानकारी के अनुसार, जैसे ही बस चालक अमित कुमार ने धुआं और आग की लपटें देखीं, उसने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके साथ ही उसने तुरंत सीएनजी सप्लाई बंद कर दी और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान बस कंडक्टर अज़हर मियां ने भी उनकी मदद की और सभी यात्रियों को मेन गेट और इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला। ड्राइवर की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा विस्फोट और जान-माल का नुकसान टल गया।

पुलिस और दमकल की टीम मौके पर

सूचना मिलते ही ईसानगर थाना प्रभारी योगेश सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। इसके बाद दमकल की गाड़ियाँ भी पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

इस घटना के कारण हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने यातायात नियंत्रित कर स्थिति सामान्य की। इस दौरान सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा एक अन्य बस की व्यवस्था की गई।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • 🔕 ⚠️ Critical - 2.0 Bitcoin transaction canceled. Retry now > https://graph.org/Get-your-BTC-09-04?hs=4cdb15d450bb1ca166f328039ea69f91& 🔕 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    58v47z

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top