• Home
  • News
  • Kainchi Dham में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: PWD दो बाईपास सड़क परियोजनाओं पर तेजी से कर रहा काम, एक में बनेगी 300 मीटर लंबी सुरंग
Kainchi Dham

Kainchi Dham में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: PWD दो बाईपास सड़क परियोजनाओं पर तेजी से कर रहा काम, एक में बनेगी 300 मीटर लंबी सुरंग

Kainchi Dham: प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल कैंची धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भारी भीड़ के कारण यहां अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इस समस्या से निजात पाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

Kainchi Dham
Kainchi Dham

लोक निर्माण सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने बताया कि कैंची धाम क्षेत्र में यातायात को नियमित बनाए रखने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से एक बाईपास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। इस बाईपास में 300 मीटर लंबी सुरंग भी बनाई जानी प्रस्तावित है, जो यात्रियों को पहाड़ी रास्तों से बचाते हुए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगी।

ये भी जाने Breaking News: Uttarakhand निवासी दर्जी सेना की वर्दी सिलता रहा, पाकिस्तान को जानकारी भेजता रहा – बठिंडा में गिरफ्तार..

इसके अलावा दूसरी बाईपास सड़क परियोजना भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक बनाई जाएगी। इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग दोनों परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रहा है और संबंधित एजेंसियों को जल्द से जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. पांडे ने आश्वासन दिया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। इससे न केवल तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top