India-Pakistan today: अप्रैल और मई 2025 में तनाव के बाद अब India और Pakistan के बीच आज शाम 5 बजे से संघर्ष विराम लागू हो गया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि भारत अपनी शर्तों पर इस संघर्ष विराम पर राजी हुआ है। Bharat pakistan samjhauta की यह खबर आज वैश्विक सुर्खियों में है।

Bharat और pakistan के बीच संघर्ष विराम की पुष्टि करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा कि भारत और पाकिस्तान आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हो गए हैं। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय सेना की ओर से दिए गए कड़े जवाब के कारण पीछे हटे पाकिस्तान की पहल पर भारत ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की पुष्टि की है।
ये भी जाने Honeygain App Se Paise Kaise Kamaye, मोबाइल इंटरनेट डेटा बेचकर घर बैठे कमाई करें!
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोक देंगे।’
आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बात करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉