• Home
  • News
  • Bhujiaghat Road Accident: मैगी प्वाइंट से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत…
Bhujiaghat Road Accident

Bhujiaghat Road Accident: मैगी प्वाइंट से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत…

Bhujiaghat Road Accident: नैनीताल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के भुजियाघाट के पास लमजाला से सामने आया है, जहां गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद हादसे में बिन्दुखत्ता निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।

Bhujiaghat Road Accident
Bhujiaghat Road Accident

मृतक की पहचान सूरज सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी बिन्दुखत्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज अपने दो दोस्तों के साथ लालकुआं से काठगोदाम के एक मशहूर मैगी प्वाइंट पर खाना खाने गया था। वापस लौटते समय अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

ये भी जाने Lalkuan Breaking News : कर्ज से तंग पेपर मिल कर्मचारी ने की आत्महत्या, बेटी की शादी के बाद बढ़ा था आर्थिक बोझ

हादसे की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में युवक के साथ दो अन्य युवक भी सवार थे। उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर है।

वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। यह हादसा क्षेत्र में तेज रफ्तार और पहाड़ी सड़कों की खतरनाक स्थिति की एक बार फिर याद दिला गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top