• Home
  • News
  • Lalkuan Breaking News : कर्ज से तंग पेपर मिल कर्मचारी ने की आत्महत्या, बेटी की शादी के बाद बढ़ा था आर्थिक बोझ
Lalkuan Breaking News

Lalkuan Breaking News : कर्ज से तंग पेपर मिल कर्मचारी ने की आत्महत्या, बेटी की शादी के बाद बढ़ा था आर्थिक बोझ

Lalkuan Breaking News: उत्तराखंड के लालकुआं क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ तले दबे एक पेपर मिल कर्मी ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह वेस्ट राजीवनगर बंगाली कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय जीवन दास ने अपने घर में फांसी लगा ली।

Lalkuan Breaking News
Lalkuan Breaking News

बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी, जिसके चलते उन पर भारी कर्ज हो गया था। लगातार बढ़ते कर्ज और लेनदारों के दबाव ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था।

परिजनों ने जब उसे घर में फंदे से लटका देखा तो उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले जाया गया, जहां डॉ. प्रेमलता शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी जाने RTE Admission 2025: निजी स्कूलों में खाली सीटों के लिए 17 मई से शुरू होगा दूसरा चरण, छात्रों को मिलेगा एक और मौका

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। इस दौरान मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पत्नी ने बयां किया दर्द, बोली – अब परिवार कैसे पालेगी

मृतक की पत्नी सप्तमी दास ने बताया कि उसकी पांच बेटियां हैं, जिसमें से एक की ही शादी हुई है। पति की मौत के बाद अब पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस पर आ गई है, जिसे संभालना उसके लिए काफी मुश्किल हो गया है। अस्पताल परिसर में वह लगातार रोती रही और पति के साथ जाने की जिद करती रही।

आर्थिक तंगी और सामाजिक दबाव बना आत्महत्या का कारण

शुरुआती जांच में पुलिस आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव को आत्महत्या का कारण मान रही है।कोतवाली पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top