• Home
  • News
  • Uttarakhand मौसम अलर्ट: तीन जिलों में ऑरेंज, आठ में येलो अलर्ट जारी, बारिश-ओलावृष्टि से चारधाम यात्रा पर असर
Uttarakhand weather alert

Uttarakhand मौसम अलर्ट: तीन जिलों में ऑरेंज, आठ में येलो अलर्ट जारी, बारिश-ओलावृष्टि से चारधाम यात्रा पर असर

देहरादून। Uttarakhand में मौसम के फिर बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार को मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। पिथौरागढ, बागेश्वर और अल्मोडा जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल और चंपावत जिलों में पीला अलर्ट जारी किया गया है.

Uttarakhand weather alert
Uttarakhand weather alert

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश, ओलावृष्टि, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं, अन्य आठ जिलों में तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव:

Uttarakhand: राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो रही है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में दिन में चटक धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते फिर बारिश ने दस्तक दे दी।

ये भी जाने YouTuber Hinu Vlogs को मिला Thar का सरप्राइज गिफ्ट, Vlog में बताया एक ओर सपना पूरा हुआ…..

चारधाम यात्रा पर असर:

खराब मौसम का असर चारधाम यात्रा पर साफ दिखाई दे रहा है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि ने तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा मुश्किल कर दी है। प्रशासन और मौसम विभाग ने सभी तीर्थयात्रियों से खराब मौसम के दौरान यात्रा स्थगित करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

जनता के लिए जरूरी सलाह:

  • मौसम अपडेट पर नजर रखें
  • सुरक्षित स्थानों में शरण लें
  • अनावश्यक यात्रा से बचें
  • चारधाम यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top