• Home
  • News
  • Nainital Today News: ओखलाकांडा में बारात की बुलेरो खाई में गिरी, दो की मौत, पांच गंभीर घायल
Nainital Today News

Nainital Today News: ओखलाकांडा में बारात की बुलेरो खाई में गिरी, दो की मौत, पांच गंभीर घायल

Nainital Today News: जिले के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्र ओखलाकांडा में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर बारातियों को लेकर जा रहा एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दो लोगों, एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में शादी समारोह के कई लोग सवार थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी जाने Bindukhatta Today: बिंदुखत्ता में हड्डी-जोड़ दर्द का भरोसेमंद इलाज, आज फिर दर्जनों मरीजों को मिली राहत, Dr. P.L. Sahni

 गंभीर रूप से घायल छह लोगों को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की जांच कर रही हैं।

स्थानीयों का फूटा गुस्सा:

क्षेत्रवासियों में इस हादसे को लेकर गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि ओखलाकांडा में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वर्षों से सड़कें जर्जर हालत में हैं, कई मार्गों पर सुरक्षा दीवारें तक नहीं हैं, और नियमित निरीक्षण या रखरखाव का भी अभाव है।

ग्रामीणों की मांग:

  • क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत हो
  • दुर्घटना स्थलों पर दुर्घटना अवरोधक लगाए जाने चाहिए
  • सार्वजनिक व निजी परिवहन वाहनों की नियमित फिटनेस जांच सुनिश्चित की जाए

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व स्थायी समाधान नहीं अपनाता, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे और निर्दोष लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए ख़बर शेयर और Follow करें 👉

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top