• Home
  • Entertainment
  • Uttarakhand के Somesh Prasad Nautiyal ने बदली किस्मत, Dream11 पर जीते 2.05 करोड़ रुपये…
Dream11 winner Somesh Prasad Nautiyal

Uttarakhand के Somesh Prasad Nautiyal ने बदली किस्मत, Dream11 पर जीते 2.05 करोड़ रुपये…

Uttarakhand: उत्तरकाशी जिले के रहने वाले Somesh Prasad Nautiyal ने अपनी क्रिकेट की सूझबूझ और बुद्धिमत्ता से वह हासिल कर दिखाया है, जिसका लाखों लोग केवल सपना ही देख सकते हैं। सोमेश ने Indian Premier League 2025 के एक रोमांचक मैच- गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद में अपनी ड्रीम11 टीम के माध्यम से 2.05 करोड़ रुपये की भारी पुरस्कार राशि जीती है।

Dream11 winner Somesh Prasad Nautiyal

जानकारी के अनुसार सोमेश उत्तरकाशी जिले के पुरोला विकासखंड के रंवाई घाटी स्थित नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 के निवासी हैं। पिछले शुक्रवार को हुए इस मैच के लिए उन्होंने Dream11 पर टीम बनाई थी। जिसमें उन्होंने हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को कप्तान और गुजरात टाइटंस के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया।

अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने भी 76 रनों की शानदार पारी खेलकर सोमेश की टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यहां से उनकी टीम को इतने अंक मिले कि वे ड्रीम11 के मेगा कॉन्टेस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए और 2.05 करोड़ रुपये जीत लिए।

ये भी जाने Lalkuan News: बुजुर्ग के साथ ठगी ATM कार्ड बदलकर युवकों ने उड़ाए 60 हजार रुपए

सोमेश की ऐतिहासिक जीत की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार और गांव वालों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और सोमेश को बधाई दी। अब उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

गौरतलब है कि फैंटेसी स्पोर्ट्स जैसे प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देशभर से लाखों लोग क्रिकेट की अपनी समझ और विश्लेषणात्मक कौशल के आधार पर अपनी Dream11 टीम बनाते हैं। हालांकि, बड़ी जीत हर किसी के बस की बात नहीं होती। लेकिन सोमेश ने साबित कर दिया है कि सही रणनीति और थोड़ी किस्मत से आम लोग भी करोड़पति बन सकते हैं।

(सावधानी नोट: फैंटेसी गेम्स में पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है। खेलते समय अपनी वित्तीय स्थिति और जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखें।)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

नैनीताल मै अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का डंडा, डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Nainital DM Order: प्रशासन ने नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर अवैध रूप से पोस्टर, होर्डिंग्स…

ByByBaat bazaar24 Mar 9, 2026

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026
2 Comments Text
  • gwqrqkmwwk says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    kttwsvspxnerygisrhfxwpndyfgokx

  • 📜 Message: TRANSACTION 1,605779 BTC. Continue => https://yandex.com/poll/enter/VEd5av2daj3Zn1ERBFLKSq?hs=d13b9c76ad629a70ba696b1df69bce65& 📜 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.

    hjbuqs

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top