• Home
  • News
  • Lalkuan Today: लालकुआं में सस्ता गल्ला विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई, दुकान भी सील, निलंबन की अनुशंसा
लालकुआं में सस्ता गल्ला विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई

Lalkuan Today: लालकुआं में सस्ता गल्ला विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई, दुकान भी सील, निलंबन की अनुशंसा

Lalkuan Today: सरकारी राशन की दुकान में अनियमितताएं पाए जाने पर पूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उचित दर की एक दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। साथ ही निलंबन की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।

जानकारी के अनुसार, खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत को लगातार शिकायत मिल रही थी कि लालकुआं के बजरी कंपनी क्षेत्र में संचालित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता ह्रदयेश शर्मा नियमित रूप से अपनी दुकान नहीं खोल रहे हैं। शिकायतों के आधार पर जब निरीक्षक ने औचक निरीक्षण किया तो दुकान बंद मिली। जब विक्रेता से फोन पर संपर्क किया गया तो उसने अस्वस्थ होने की बात कहकर अपना प्रतिनिधि भेजा, लेकिन निरीक्षण के दौरान भी कई अनियमितताएं पाई गईं।

ये भी जाने Honeygain App Se Paise Kaise Kamaye, मोबाइल इंटरनेट डेटा बेचकर घर बैठे कमाई करें!

पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि विक्रेता ह्रदयेश शर्मा द्वारा लगातार अनियमितताएं बरतने तथा जांच में सहयोग न करने के कारण दुकान को सील कर दिया गया है।साथ ही उचित दर दुकान के निलंबन की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

इस दौरान यह भी बताया गया कि ह्रदयेश शर्मा की दुकान से जुड़े सभी उपभोक्ता और राशन कार्ड धारक अब हाथीखान क्षेत्र के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता समीरुद्दीन से संबद्ध कर दिए गए हैं। पूर्ति निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यदि कोई राशन विक्रेता लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Releated Posts

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम आंदोलन, ऐतिहासिक महारैली में हजारों की हुंकार, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Lalkuan/Bindukhatta: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग अब एक निर्णायक जन आंदोलन में तब्दील हो चुकी…

ByByBaat bazaar24 Feb 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी गल्ला मंडी में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

हल्द्वानी: शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र, गल्ला मंडी हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक…

ByByBaat bazaar24 Feb 12, 2026

हल्द्वानी में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश, धनंजय गिरी पर 9 मुकदमें, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मशहूर ठेकेदार धनंजय गिरि से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब…

ByByBaat bazaar24 Feb 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की के निजी अस्पताल में शर्मनाक घटना, डॉक्टर पर लड़की के साथ आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक…

ByByBaat bazaar24 Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top